प्यार और पसंद

Photo by Alexey Derevtsov on Pexels.com

प्यार ही पसंद हो जरुरी तो नहीं,
पसंद जो ख्वाहिशो की गुलाम होती है।
प्यार तो ताउम्र वही रहता है,
ख्वाहिशे अक्सर बदल जाती है।

जो होता प्यार अकेली ख्वाहिश,
तब वो कैसे पहला या दूसरा होता।
वीरान हो जाते मयखाने
और गझल का नामो निशान न होता।

ख्वाहिशे खुद ही की हो,
ये भी कहा मंजूर ज़माने को।
इंसान को सामान बना देते है,
यहाँ ज़माने को दिखाने को।

Published by Vasant V. Bang

I am a human being with all shades and imperfections. A management educator and advisor by profession I realized pretty late in life that my true calling is expression of human feelings, and hence this blog.

One thought on “प्यार और पसंद

Leave a comment